मध्य प्रदेश में सर्दी का कहर जारी
मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से के ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखण्ड और विंध्य में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी बहुत कम समय के लिए धूप नजर आई। सुबह इन हिस्सों में धुंध और कोहरे के अलावा पूरे दिन शीत लहर चलती रही। प्रदेश में सबसे ठंडा श्योपुर रहा जहां तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर रविवार को भी बरकरार रहा। आने वाले 24 घंटों में भी इससे निजात मिलने की कम ही उम्मीद है। रविवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान साढे नौ डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10, ग्वालियर का पांच और जबलपुर का साढे नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications