उड़ीसा और डेनमार्क के विश्वविद्यालय के बीच करार
संबलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण के.पुजारी ने रविवार को बताया, "इससे हमें अपने ज्ञान के अधार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। हमें निश्चित तौर पर इस आदान-प्रदान के कार्यक्रम से फायदा मिलेगा। हम विशेष तौर पर जहां दूसरे विश्वविद्यालय मजबूत हैं और जहां हम मजबूत हैं उस ज्ञान को साझा करने में दिलचस्पी रखते हैं।"
इस विश्वविद्यालय के छात्र डेनमार्क विश्वविद्यालय के सेमेस्टर पाठ्यक्रम का चुनाव कर सकते हैं और अरहुस के छात्र भी इस विश्वविद्यालय में चयनित पाठ्यक्रमों का फायदा उठा सकते हैं।
अरहुस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉक्टर रीहेब स्कोडा ने बताया कि करार की विशेषता है कि दोनों विश्वविद्यालय के संकाय को एक साथ मिलकर काम करने में सहयोग मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications