'84' के दंगा पीड़ितों की आमोद कंठ के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग
उपराज्यपाल को लिखे एक पत्र में इस समूह ने तत्कालीन पुलिस उपायुक्त कंठ और पहाड़गंज के तत्कालीन थाना प्रभारी एस. एस. मेनन पर निर्दोष लोगों पर गलत मामले दर्ज करने के आरोप में कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
अमरीक सिंह लवली नाम के एक पीड़ित ने यह पत्र उपराज्यपाल को लिखा है। लवली का आरोप है कि कंठ और मेनन ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया था। उन्होंने इस पत्र के माध्यम से उपराज्यपाल से आग्रह किया है कि कंठ से राष्ट्रपति पदक वापस लिए जाने के सिलसिले में वह आवश्यक कदम उठाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications