खालिदा ने हसीना से कहा, राष्ट्रीय हितों का ध्यान रखें

हसीना रविवार शाम भारत के चार दिवसीय दौरे पर निकल रही हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। हसीना के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच दो समझौतों और तीन 'मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग' पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

पेशेवरों और विश्लेषकों ने शनिवार को आयोजित एक बैठक में हसीना से आग्रह किया कि उन्हें भारत के साथ अविश्वास का अंत करना चाहिए।

हसीना के दौरे के परिणाम के पूर्व आकलन और सरकार के खिलाफ आम प्रदर्शन की धमकी देने के लिए आलोचना की शिकार हुईं खालिदा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शेख हसीना को भारत यात्रा के पूर्व शुभकामनाएं देकर एक सुलह की भावना प्रदर्शित की है।

खालिदा ने कहा कि उनकी पार्टी देश के व्यापक हित में सरकार के साथ सहयोग करना चाहती है।

खालिदा ने कहा, "हम प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के पूर्व जनता की आशा और उम्मीद को सामने रख रहे हैं, ताकि वह हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मुद्दों को साहस के साथ उठा सकें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+