मैनपुरी में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत
जिले के बेवर थाना प्रभारी आर.पी.सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि हादसा कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीगंज के पास शनिवार रात को हुआ।
सिंह ने कहा कि दुर्घटना में दो महिलाओं सहित पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक टाटा सूमो सवार लोग एटा जिले से गोद भराई के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कन्नौज जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications