हम तेलंगाना राज्य के लिए और इंतजार को तैयार : टीआरएस (लीड-1)

टीआरएस के वरिष्ठ नेता व विचारक के. जयशंकर ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम इंतजार करने को तैयार हैं। अलग राज्य के निर्माण की एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसके लिए कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया जाना आवश्यक है।"

यह पूछे जाने पर कि उचित अवधि का क्या तात्पर्य है, उन्होंने कहा, "पांच से छह महीने।"

उन्होंने कहा, "तेलंगाना की जनता बेचैन है। हम इसकी घोषणा के लिए एक-दो दिनों तक इंतजार कर सकते हैं। इसके बाद हम हैदराबाद लौट जाएंगे और राजनीतिक दलों तथा समाज के अन्य वर्गो के साथ बैठकर स्थिति की समीक्षा करेंगे।"

जयशंकर ने कहा कि टीआरएस ने सरकार से साफ-साफ कह दिया है कि वह नौ दिसम्बर की घोषणा से पीछे नहीं हट सकती और हर हाल में उसे पृथक तेलंगाना राज्य के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करना होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मसले पर राजनीतिक दलों से व्यापक चर्चा कर ली है और अब इसे आगे बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। यदि इसे जारी ही रखना है तो उन दलों के साथ वार्ता की जानी चाहिए, जिनमें मतभेद हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा इस मसले पर गत दिनों बुलाई गई बैठक में टीआरएस की ओर से इसके अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव और जयशंकर ने हिस्सा लिया था। राव और जयशंकर इस बैठक के बाद से दिल्ली में ही जमे हुए हैं। राव ने तो पिछले पांच दिनों में मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+