चण्डीगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 27 करोड़ रुपये की मंजूरी
चण्डीगढ़ के गृह व पर्यटन सचिव रामनिवास ने रविवार को बताया, "हमें केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से अनुदान के तौर पर 27 करोड़ रुपये मिले हैं। इस वित्तीय सहयोग से हमें शहर के मुख्य स्थानों पर विश्व स्तरीय पर्यटन संबंधी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने में सहायता मिलेगी।"
उन्होंने बताया कि यह चण्डीगढ़ को मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की एक पहल है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निश्चित समय सीमा के अंदर पर्यटन परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया है।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ की स्थापना महान फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोरबुसीर ने वर्ष 1950 में की थी।
रामनिवास ने बताया कि 4.9 करोड़ रुपये रात्रि के पर्यटन को बढ़ावा देने पर खर्च किए जाएंगे।
वर्ष 2009 के दौरान लगभग नौ लाख पर्यटक चण्डीगढ़ दौरे पर आए थे जिनमें लगभग 35,000 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications