हाईटेक होगा बिहार लोक सेवा आयोग
राज्य सरकार कार्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (आईटी) ने बिहार लोक सेवा आयोग को पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत करने का काम आरंभ कर दिया है।
उन्होंने बताया कि बीपीएससी को पूर्णत: कंप्यूटरीकृत करने का फैसला ई-गर्वनेंस के क्षेत्र में एक कदम है।
बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने इस बात की पुष्टि की कि आईटी विभाग बीपीएससी को कंप्यूटरीकृत करने की परियोजना पर काम कर रहा है।
बीपीएसई प्रति वर्ष बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा और बिहार वित्त सेवा से जुड़े विभागों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। प्रत्येक वर्ष हजारों छात्र इन परीक्षाओं में भाग लेते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications