दिल्ली में महिलाओं के लिए विशेष बसें चलेंगी

कानु शारदा

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश पर अब सोमवार से दिल्ली में कुछ चुनिंदा मार्गो पर महिलाओं के लिए विशेष बसें चलेंगी। इससे महिलाओं को छेड़छाड़ की घटनाओं से मुक्ति मिलेगी।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) इस सेवा को शुरू करने जा रही है।

एक जनहित याचिका का संज्ञान लेते हुए, जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की तमाम शिकायतों की ओर ध्यान खींचा गया था, उच्च न्यायालय ने डीटीसी से राजधानी में महिला यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम करने के लिए कहा।

दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजित प्रकाश शाह और न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ की खण्डपीठ को पिछले सप्ताह सूचित किया कि डीटीसी राजधानी में महिलाओं के लिए विशेष बसें चलाने के लिए तैयार है और प्रारंभ में यह सेवा छह मार्गो पर शुरू की जाएगी।

सरकारी वकील ने कहा, "हमने प्रारंभ में छह मार्गो को चुना है और इन मार्गो पर महिला विशेष बसों के लिए समय निश्चित किया है। शुरू में कुछ दिनों तक हम इन बसों को कार्यालय जाने के समय चलाएंगे ताकि आगे की योजना के लिए महिला यात्रियों की प्रतिक्रिया प्राप्त हो सके।"

इस पर अदालत ने सरकारी वकील से कहा कि वह अपनी योजना की व्याख्या करते हुए बुधवार तक विस्तृत हलफनामा प्रस्तुत करे।

जनहित याचिका दायर करने वाले वकील रवि चंद्र प्रकाश ने आईएएनएस से कहा, "डीटीसी बसें महिलाओं के लिए डरावनी बन गई हैं। डीटीसी बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ आम बात हो गई है। महिलाएं इन बसों में यात्रा करने से डरने लगी हैं, खासतौर से रात में।"

अदालत लेकिन याचिकाकर्ता के उस सुझाव से सहमत नहीं हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार को बेंगलुरू मॉडल का अनुसरण करना चाहिए, जहां बसों में महिलाओं का स्थान अलग रहता है।

अदालत ने कहा, "यह ठीक नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए बसों का डिजाइन बदलना होगा।"

जिन मार्गो पर फिलहाल महिला विशेष बसें चलेंगी, वे मार्ग हैं : 212 (नंद नगरी से आनंद पर्वत), 937 (सुल्तानपुरी से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन), 205 (नई सीमापुरी से फतेहपुरी), 307 (त्रिलोकपुरी से कमला मार्केट), 211 (मयूर विहार फेस तीन से मोरी गेट), 721 (मंगोलपुरी से कश्मीरी गेट)।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+