अर्जेटीना में 19 करोड़ वर्ष पुराने डायनासोर के जीवाश्म मिले
पेंटागोनियन शहर स्थित एक संग्रहालय के शोधकर्ता सेंटियागो बेसोने ने कहा कि इस क्षेत्र में ऐसी खोज पहले कभी नहीं हुई। यह एक महत्वपूर्ण खोज है क्योंकि इससे उस समय की पर्यावरणीय विविधता का पता लगाने में मदद मिलेगी।
विशेषज्ञों को पेंटागोनियन कस्बे से 80 किलोमीटर दूर बायो पहाड़ पर दो डायनासोरों के ये जीवाश्म मिले हैं।
वैज्ञानिकों का अनुमान है जिन डायनासोरों के जीवाश्म पाए गए हैं उनके शाकाहारी होने का अनुमान है। इनकी लंबाई 15-20 मीटर, लंबी गर्दन, छोटा सिर, और ताकतवर पूंछ थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications