उड़ीसा में बौद्ध मठ का उद्घाटन करेंगे दलाई लामा
भुवनेश्वर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा उड़ीसा के गजपति जिले में नवनिर्मित बौद्ध मठ का उद्घाटन करने के लिए सोमवार को यहां पहुंचेंगे।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि दलाई लामा भुवनेश्वर के चार दिन के दौरे पर आ रहे हैं। वह विमान से गजपति के चंद्रगिरी में उतरेंगे। लामा 'पद्म संभव महावीर' नामक पांच मंजिले मठ का उद्घाटन करेंगे।
चंद्रगिरी में बौद्ध बस्ती इस अवसर पर पूरी तरह से सज चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications