एसोचैम का भविष्य निधि के निवेश की अनुमति का प्रस्ताव
एक बयान में रविवार को एसोचैम ने कहा, "आरंभ में इसे भविष्य निधि में व्यक्ति के वार्षिक योगदान के 10 प्रतिशत तक नियंत्रित किया जा सकता है।"
एसोचैम ने कहा कि उसने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से भविष्य निधि योगदानकर्ताओं के लिए व्यक्तिगत सेवानिवृत्ति व्यवस्था (आईआरए) द्वारा शेयरों में निवेश को प्रोत्साहन देने की सिफारिश की है।
एसोचैम के अनुसार इस प्रस्ताव से शेयर बाजारों में पर्याप्त धन आएगा और भविष्य निधि का निवेश करने वालों को भी बेहतर लाभ मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications