तेलंगाना मुद्दे पर जेएसी करेगी बैठक (लीड-1)
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक हरिश राव ने रविवार को संवाददाताओं को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार पृथक तेलंगाना के गठन को लेकर कदम नहीं उठाती है तो जेएसी एक बार फिर से आंदोलन तेज कर देगी।
उधर, टीआरएस अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव तेलंगाना मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम की अध्यक्षता में नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई थी लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका था।
राव ने कहा कि पृथक तेलंगाना के मुद्दे पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा। जेएसी में टीआरएस के अलावा सत्तारुढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य छोटे दल शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications