नस्लीय हिंसा के शिकार नितिन गर्ग का अंतिम संस्कार
मेलबर्न से एक ताबूत में नितिन का शव शनिवार को नई दिल्ली पहुंचा और स्थानीय शवदाह स्थल पर उसे मुखाग्नि दी गई।
परिवार के सदस्यों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और नितिन के शव को उसके परिवार को सौंपते समय प्रशासनिक उदासीनता दिखी।
नितिन पर तीन जनवरी को सिडनी में युवकों के एक गिरोह ने हमला किया था। हमलावरों ने उसे चाकू मारा। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
आस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों में अब तक विदेशी छात्रों पर 1,500 हमले हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश नस्लीय थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications