पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 5 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम पांच संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी चालक रहित विमान द्वारा शनिवार रात इस्लामाइखेल गांव पर दागी गई मिसाइलों से छह अन्य आतंकवादी घायल भी हो गए।

समाचार पत्र 'द न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि हमलों में हताहत हुए लोगों का संबंध स्थानीय कबायली नेता हाफिज गुल बहादुर से माना जा रहा है। पिछले दो दिनों में हवाई हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मीरनशाह में शुक्रवार के हवाई हमल में तालिबान के कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए थे।

अमेरिका ने पाकिस्तान के कबायली इलाकों पर हमले बढ़ा दिए हैं। पाकिस्तान सार्वजनिक तौर पर इन हमलों के खिलाफ है लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि इस मसले पर पाकिस्तान सरकार की अमेरिका के साथ सहमति है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+