जम्मू एवं कश्मीर में सर्दी से राहत नहीं
स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, लेह में 21.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगील में 17 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया है।"
उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे था।
मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications