अमेरिका में शीत लहर जारी, फ्लोरिडा में हिमपात
वाशिंगटन, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी अमेरिका में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि फ्लोरिडा में हिमपात हुआ। अपेक्षाकृत गर्म समझे जाने वाले इस राज्य में हिमपात दुलर्भ बात है।
राज्य में रविवार को तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे से शून्य से चार डिग्री सेल्सियस कम के बीच बना रहा। संतरे और स्ट्रॉबेरी उपजाने वाले अपनी फसल बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। अपेक्षाकृत गर्म समझे जाने वाले इस इलाके में बर्फ की मोटी परत जम गई है।
राष्ट्रीय मौसम सेवा के एक अधिकारी ने बताया, "यह बहुत अजीब है।" सर्द हवाओं और बर्फबारी की वजह से मिड-वेस्ट और नार्थ-ईस्ट में सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा।
टेनेसी में बहुत से लोगों की सर्दी से मौत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications