उप्र में पृथक राज्यों की मांग तेज

संयुक्त प्रदर्शन मुख्य रूप से हरित प्रदेश (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के गठन की मांग कर रही राष्ट्रीय लोक दल(रालोद), बुंदेलखंड की मांग कर रही बुंदेलखंड विकास सेना और पूर्वाचल की मांग कर रही पूर्वाचल विकास परिषद की अगुवाई में होगा।

रालोद की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राम आसरे वर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, "हमारा संयुक्त प्रदशर्न करने का फैसला राज्य सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है, जिससे कि वह विधानसभा में अलग राज्य बनाने के प्रस्ताव पारित कराए। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के विभाजन की आवाज उठाने वाले राजनीतिक और गैर राजनीतिक दल एक मंच पर आकर राज्य को बांटने की मांग तेज करेंगे।"

उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग करने वाले इन राजनीतिक दलों और संगठनों की मानना है कि छोटे राज्यों में विभाजन होने के बाद ही सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हो पाएगा।

बुंदेलखंड विकास सेना के प्रमुख हरीश कपूर ने कहा कि बुंदेलखंड, पूर्वाचल और पश्चिमी क्षेत्र की गरीबी, भुखमरी और पिछड़ापन इनके अलग राज्य बनने के बाद ही दूर हो पाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पहले ही कह चुकी हैं कि बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश का विभाजन किया जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+