बाल-बाल बचे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्री

पूर्व तटीय रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी निराकर दास ने कहा, "एक लंबी लोहे की पट्टी उछलकर रेलगाड़ी के पहिए में फंस गई जिससे रेलगाड़ी पटरी पर रगड़ती हुई वहीं पर रुक गई।"
निरगुंडी और केंद्रपाड़ा स्टेशनों के बीच यह हादसा देर रात को उस समय हुआ जब पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नई दिल्ली से पुरी की ओर जा रही थी। बाद में रेलगाड़ी के चार कोच बदलकर यात्रियों को पुरी तक पहुंचाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications