ज्योति बसु की हालत गंभीर (लीड-1)

कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। निमोनिया से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की तबीयत बुधवार सुबह बिगड़ गई। सांस लेने में कठिनाई होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखने का फैसला किया।

एएमआरआई अस्पताल में बसु की चिकित्सा के लिए गठित छह सदस्यीय चिकित्सा दल द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, "बसु की हालत चिंताजनक है। सांस लेने में तकलीफ होने बाद उनको बुधवार को कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया।"

बुलेटिन में कहा गया कि उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है। उनको सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं जा रही हैं।

निजी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक देबाशीष शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि उनकी हालत गंभीर है।

बसु के निजी सहायक जॉयकृष्ण घोष ने आईएएनएस को बताया, "बसु को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उनको तत्काल वेंटिलेटर पर रखा।"

निमोनिया के कारण बसु (95 वर्ष) को पिछले हफ्ते कोलकाता के साल्टलेक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वर्ष 1914 में कोलकाता में जन्में बसु जून 1977 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने नवंबर 2000 में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।

माकपा के संस्थापक सदस्यों में से एक बसु का वर्ष 1996 में प्रधानमंत्री बनना तय था लेकिन पार्टी ने इस प्रस्ताव पर वीटो कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+