बम की धमकी के बाद मुंबई में कड़ी सुरक्षा
बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करके कम से कम छह स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी दी।
अधिकारियों ने कहा कि फोन करने वाले ने दोपहर में छह स्थानों को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी। उसने विस्फोट के निशानों की जानकारी नहीं दी।
विश्व धरोहर इमारत घोषित सीएसटी स्टेशन पर रेलवे और सुरक्षा अधिकारी सतर्क हो गए और वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
इस घटना की पुष्टि करते हुए केंद्रीय रेलवे के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, "हमने घोषणाएं करने, जासूसी कुत्तों और पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती जैसे सभी ऐहतियाती उपाय कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि रोजाना मध्य रेल की सेवाओं का लाभ उठाने वाले 30 लाख लोगों के बीच कोई घबराहट नहीं है।
सीएसटी के अलावा प्रभादेवी में सिद्धि विनायक मंदिर, कुछ पांच सितारा होटलों, चर्चगेट और दादर रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications