राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर हिमाचल में कार्यशाला
डॉ़ राजीव बिन्दल ने कहा कि इस अवसर पर श्रम एवं रोज़गार के महानिदेशक अनिल स्वरूप भारत सरकार की ओर से तथा प्रधान सचिव स्वास्थ्य, हिमाचल प्रदेश पी़ सी़ धीमान राज्य सरकार की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।
डॉ़ बिन्दल ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का दूसरा चरण 1 मार्च, 2010 से राज्य के शेष जिलों में भी कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों के लिए स्मार्ट कार्ड जनवरी से अप्रैल, 2010 तक जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1 मार्च, 2010 से बी़ पी़ एल. परिवारों को स्वास्थ्य बीमा छत्र प्रदान किया जाएगा ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications