सर्द हवाओं से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी
पिछले 24 घंटों में आए बदलाव से मौसम पर सर्द हवाओं ने कब्जा जमा लिया है। आलम यह है कि पूरा प्रदेश ही शीतलहर की गिरफ्त में आ गया है। अधिकांश हिस्सों में तापमान चार से 10 डिग्री के आसपास आकर ठहर सा गया है। इतना ही नही कोहरे की मार ने भी जनजीवन प्रभावित किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को तापमान मे दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रीवा सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications