दिल्ली में अग्निकांड में 4 बच्चों की मौत
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रात करीब 1.45 बजे आग लग गई। इस घटना में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।"
घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। आग सरिता विहार के प्रियंका कैम्प में लगी।
अधिकारी ने बताया, "आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियों को लगाया गया। आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications