पाकिस्तान में विस्फोट, 3 मरे,11 घायल (लीड-1)
इस्लामाबाद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रावला कोट क्षेत्र में बुधवार को सेना के एक अस्पताल की बैरकों में शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गए और 11 घायल हो गए।
जियो टीवी ने खबर दी है कि घायलों को सेना के अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से चार की हालत नाजुक बताई गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या बम बैरकों में रखा गया था या फिर किसी आत्मघाती हमलावर ने इस धमाके को अंजाम दिया।
पाकिस्तान में पिछले साल से ही आतंकवादी हमलों में की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। गत 28 अक्टूबर को पेशावर में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 117 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications