आतंकवाद के लिए सरजमीं का इस्तेमाल नहीं होने देंगे : हसीना

हसीना ने मंगलवार को कहा कि वह दूसरे देशों के पर आतंकवादी हमलों के लिए आतंकवादियों को बांग्लादेशी भूमि का इस्तेमाल नहीं करने देंगी क्योंकि वह अपने देश के लिए समस्या को दावत नहीं देना चाहतीं।

वह अगले सप्ताह भारत दौरे पर पहुंच रही हैं। उनके नई दिल्ली प्रवास के दौरान वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद सबसे ऊपर रहेगा। वार्ता के दौरान द्विपक्षीय और पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में आतंकवाद के संदर्भ में चर्चा होगी।

भारत का यह आरोप रहा है कि आंतकवादी बांग्लादेशी सरजमीं का इस्तेमाल करते हैं। हसीना से पहले की सरकार ने बांग्लादेश में आतंकवादियों की मौजूदगी की बात को खारिज किया था।

बांग्लादेश में हसीना की सरकार बनने के बाद से भारत ने कई आतंकवादियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। बीते साल प्रतिबंधित संगठन युनाइेट लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के सात शीर्ष आतंकवादियों को पकड़ा गया।

समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) के अनुसार हसीना ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों की एक बैठक में कहा, "आतंकवादी बांग्लादेशी भूमि का इस्तेमाल करके दूसरे देश के खिलाफ हमले करेंगे और उस देश के साथ हमारी शत्रुता पैदा करेंगे। ऐसा नहीं होने दिया जा सकता।"

आतंकवादियों से अपनी जान के खतरे के संदर्भ में उन्होंने कहा, "मैं जानती हूं कि खतरे हैं। मुझे खुद जान का खतरा है परंतु देश और संप्रभुता के लिए मैं आतंकवादियों को अपनी भूमि का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दे सकती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+