चीन की कोयला खदान में आग, 18 मरे
अधिकारियों ने बुधवार को सिन्हुआ के हवाले से खबर दी कि हुनान प्रांत की लिसहेंग कोयला खदान में मंगलवार को भूमिगत तारों के आग पकड़ने से यह हादसा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि कम से कम नौ खनिक अब भी आग में फंसे हुए हैं। हादसे के समय खदान में 70 मजदूर काम कर रहे थे। उनमें से 43 वहां से निकलने में सफल रहे।
बचाव दल ने मंगलवार को 160 मीटर गहरी भूमिगत खदान से नौ शव निकाल लिए थे। बुधवार को भी शवों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications