उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
उत्तरी कमांड के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. जसवाल, जो कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सुरक्षा सलाहकार भी हैं, ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की।
बैठक में प्रदेश के पुलिस प्रमुख कुलदीप खोड़ा को तत्काल श्रीनगर भेजने का फैसला किया गया।
ज्ञात हो कि श्रीनगर के लाल चौक पर बुधवार दोपहर आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर ग्रेनेड से हमला करने के बाद गोलीबारी आरंभ कर दी थी। इस हमले में पुलिस का एक कांस्टेबल शहीद हो गया जबकि आठ नागरिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications