तमिलनाडु में ऋण माफी सहित कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा
विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों व दलितों के लिए 163 करोड़ रुपये की ऋण माफी का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, "वे मछुआरे जिन्होंने सूनामी के चलते अपनी नावें गंवा दी और जिन्होंने नई नावें बैंकों से ऋण लेकर खरीदी हैं तथा जो इस ऋण को चुकाने में असमर्थता जता चुके हैं, पर ये ऋण माफी प्रभावी होगा।"
उन्होंने कहा कि सरकार ने दलितों के भी ऋण माफ करने का फैसला किया है। इससे प्रदेश के 53,524 आदि दलित लाभान्वित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications