नाराज हिजड़े ने हरियाणा पुलिस मुख्यालय के बाहर जहर खाया
पुलिस के अनुसार हिजड़े की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह हिसार जिले के हांसी कस्बे का निवासी है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वह पुलिस महानिदेशक से मिलने आया था। पुलिस ने उसे कार्यालय के बाहर इंतजार करने के लिए कहा। उसके बाद वह वहां से चला गया और कुछ देर बाद फिर वापस लौटा। वापस लौटने के तुरंत बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा और पुलिस अधिकारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।"
अधिकारी ने कहा, "उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। चिकित्सकों ने कहा है कि उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वह खतरे से बाहर है। हमने एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications