कल्याण समर्थकों का अयोध्या में हंगामा

प्रशासन की आपत्ति के बाद सिंह को अपने हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों को बाहर छोड़कर ही विवादित परिसर स्थित रामलला के दशर्न करने जाना पड़ा।

फैजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर. के. एस. राठौर ने आईएएनएस को बताया कि नियमों के मुताबिक विवादित परिसर में शस्त्र लेकर जाने पर पाबंदी है। इसीलिए वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कल्याण सिंह के हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों को परिसर के अंदर शस्त्र ले जाने से रोक दिया।

राठौर के मुताबिक इससे नाराज कल्याण के समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया।

नई पार्टी के गठन के बाद कल्याण सिंह और उनके बेटे एवं जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ बुधवार को अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे।

बाबरी मस्जिद ढांचे के विध्वंस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण ने रामलला के दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह बाबरी ढांचे के विध्वंस के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा बातचीत के जरिए ही हल हो सकता है। इसके लिए हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग आगे आकर आपस में बात करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+