कश्मीर में आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, 9 घायल (लीड-4)

श्रीनगर के मध्य में स्थित लाल चौक खरीदारी का मुख्य केंद्र है। बुधवार को यह स्थल उस समय युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया जब आत्मघाती दस्ते के माने जाने वाले दो सशस्त्र आतंकवादियों ने अद्धसैनिक बलों की चौकी पर हमला बोल दिया। उस वक्त बाजार में हजारों लोग खरीदारी के लिए जुटे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकवादी एक होटल घुस गए और वहां से गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

सुरक्षा बलों ने होटल को चारों ओर से घेर लिया है।

पाकिस्तान समर्थक एक आतंकवादी संगठन जमीयत-उल-मुजाहिदीन (जेयूएम) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। खुद को जेयूएम का प्रवक्ता बताते हुए जमील अहमद नामक एक शख्स ने एक स्थानीय समाचार एजेंसी से संपर्क किया और हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सुरक्षा बलों पर हमला जेयूएम के ही फिदायीन आतंकवादियों ने किया है।

कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक फारुक अहमद ने आईएएनएस से कहा, " हमने इलाके से 100 लोगों को खाली करा लिया है।" इसके साथ ही आसपास की दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और नजदीकी इमारतें खाली करवा ली गई हैं।

अंधेरा हो जाने की वजह से सुरक्षा बलों पंजाब होटल के चारों ओर फ्लड लाइट का इंतजाम किया है। आतंकवादी इसी होटल में छुपे हुए हैं।

पुलिस अभी निश्चित नहीं है कि होटल के भीतर नागरिक हैं या नहीं। अंतिम कार्रवाई शुरू करने से पहले पुलिस यह सुनिश्चित कर लेना चाहती है। आतंकवादी होटल को बंकर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और रुक-रुक कर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर रहे हैं।

अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने कहा कि अगर आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने से इंकार किया तो कमांडो कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+