बीते साल संयुक्त राष्ट्र के 28 कर्मचारी और 7 शांतिकर्मी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'यूएन स्टॉफ यूनियन' ने बताया कि वर्ष 2009 में छह शांतिकर्मी सूडान के दारफूर क्षेत्र में तीन अलग-अलग वारदातों में मारे गए। एक शांतिकर्मी की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या की गई।
यूनियन की ओर से कहा गया कि 18 कर्मचारियों की हत्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान में की गई। पांच कर्मचारी इजरयाल-हमास के संघर्ष में मारे गए।
यूनियन के अध्यक्ष स्टीफन किसाम्बिरा ने कहा, "एक बार फिर लोगों की मदद के लिए तैनात संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों को आपनी जान गवांनी पड़ी।"
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र के 34 और वर्ष 2007 में 42 कर्मचारियों की हत्या हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications