मध्य प्रदेश में आईएएस की पत्नी ने की आत्महत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के खुरई में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के पद पर पदस्थ रहे सुदामा खांडे की पत्नी संगीता ने बुधवार को खुरई स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खांडे की अभी हाल ही में भिण्ड के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर तैनाती हुई है।
सागर के पुलिस अधीक्षक वी. के. सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया कि संगीता घर में अकेली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications