छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलों में एक की मौत, दो पुलिस अधिकारी घायल
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "जग्गावरम गांव के निवासी कुंजम मूया का मंगलवार रात नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। मारियागुड़ा गांव में सड़क किनारे आज उसका शव मिला।"
जिले के ही गोरखा गांव में एक अन्य नक्सली हमले में दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी. एस. मारावी और भुनेश नामक एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) बारूदी सुरंग विस्फोट होने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी कोशिश कर रहे हैं कि घायल अधिकारियों को उपचार के लिए विमान से रायपुर भेजा जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications