मैं 'बुद्ध' का किरदार नहीं निभा रहा हूं : अमिताभ
'बिग बी' ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "मीडिया समझ रहा है कि पुरी के साथ मेरी अगली फिल्म गौतम बुद्ध पर आधारित है क्योंकि इसका शीर्षक 'बुड्ढा' है। 'बुड्ढा' का मतलब बूढ़ा आदमी होता है। इसका बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध से कोई लेना देना नहीं है।"
उन्होंने कहा, "या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने फिल्म के शीर्षक के उच्चारण को गलत समझा या फिर उन्होंने 'भूतनाथ' फिल्म का निर्देशन कर चुके विवेक शर्मा, जो कि मेरे साथ 'बुद्धम शरणम् गच्छामि' नामक एक फिल्म बनाना चाह रहे हैं, से संबंधित खबरों की खिचड़ी पका दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications