भारत ने जाम्बिया को 12.50 करोड़ डॉलर ऋण का प्रस्ताव दिया (लीड-1)

अपने जाम्बिया दौरे के दूसरे दिन उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने जाम्बिया के उपराष्ट्रपति जार्ज कुंडा के साथ औपचारिक बातचीत की। अंसारी ने राष्ट्रपति रुपियाह बांडा से भी मुलाकात की। अंसारी दो दशकों के दौरान जाम्बिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

रिश्ते को मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता का इजहार करते हुए भारत पहले से ही जाम्बिया को उदार ऋण मुहैया कराता रहा है।

मंगलवार को यहां पहुंचे अंसारी के सम्मान में जाम्बिया के उप राष्ट्रपति जार्ज कुंडा ने लुसाका के एक पंचसितारा होटल में भव्य भोज दिया। अंसारी तीन अफ्रीकी देशों की राजकीय यात्रा के प्रथम चरण में जाम्बिया पहुंचे हैं।

होटल में हुए भोज में शामिल मेहमानों को बॉलीवुड और स्थानीय संगीत की धुन पर थिरकने का मौका मिला। भोज की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म सलामे-इश्क के एक गाने से हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और स्थानीय मेहमान इस पर झूमते नजर आए। इसके बाद एक स्थानीय भारतीय कलाकारों ने भरतनाट्यम नृत्य पेश कर मेहमानों का मन मोह लिया।

जाम्बिया के उप राष्ट्रपति ने इस मौके पर दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्ते पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि जाम्बिया से भारत में आयात में भारी इजाफा हुआ है। वर्ष 2004 की तुलना में 2008 में आयात में 91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 22.6 करोड़ डालर के बिंदु पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार भारतीय निवेश पूंजी को आकर्षित करने के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करती रही है। भारत की भेल और टाटा जैसी कंपनियों की ओर से जाम्बिया में भारी निवेश हुआ है।"

अंसारी ने जाम्बिया की कंपनियों से आग्रह किया कि वे भारत द्वारा कॉमन मार्केट फॉर ईस्टर्न एंड सॉदर्न अफ्रीकन स्टेट्स(कोमेसा) की वित्तीय शाखा प्रीफरेशिंयल ट्रेड एरिया बैंक के तहत उपलब्ध उदार ऋण का फायदा उठाएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+