चीन का ईरान के साथ नई परमाणु वार्ता का आग्रह
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जनवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष झांग ने कहा कि एक हल के लिए राजनयिक प्रयास जारी हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी अध्यक्षता में यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम पर संयुक्त राष्ट्र की मांग को अस्वीकार करने वाले ईरान पर और प्रतिबंध स्वीकार किए जाएंगे, झांग ने संवाददाताओं से कहा, "प्रतिबंधों के लिए यह सही समय नहीं है।"
झांग ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता में शामिल छह देशों के प्रतिनिधि जनवरी के मध्य में बैठक करके आगे के कदमों पर विचार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications