पादरी और सामाजिक कार्यकर्ता ने भारतीय छात्र के हत्यारे से समर्पण की अपील की
समाचार एजेंसी एएपी के मुताबिक मेलबर्न के पादरी फादर बॉब मेगायर तथा शहर के एक सामाजिक कार्यकर्ता लेस ट्वेंटीमैन ने गर्ग के हत्यारों से यह अपील की है।
दोनों ने कहा कि हत्यारे पुलिस के समक्ष समर्पण करने से डर रहे होंगे। "उन्हें हमारे समक्ष समर्पण करना चाहिए। उन्हें पुलिस के पास सुरक्षित हम पहुंचाएंगे।"
आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों के संघ (फीसा) के अध्यक्ष अमित मेंघानी ने कहा कि भारतीय छात्र यहां भयभीत और भ्रमित हैं। उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि वे घर में रहे या स्कूल-कॉलेजों में जाए। गर्ग की हत्या के बाद वे चिंतित हैं और मानसिक दबाव झेल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में शनिवार रात गर्ग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। गर्ग की हत्या के बाद भारत ने आस्ट्रेलिया को सीधे तौर पर चेतावनी दी थी कि भारतीयों पर यदि इसी प्रकार से हमले होते रहे तो वह इस परिस्थिति से निपटने के लिए 'अन्य रास्तों' पर विचार करने को मजबूर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications