मोबाइल फोन के बाजार में उतरा गूगल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मोबाइल फोन के बाजार में गूगल के उतरने से आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल पर दबाव बढ़ सकता है। गगूल ने फोन के लिए पहले ही एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम लांच किया था।
गूगल मंगलवार को 'नेक्सस वन' नाम के फोन को बाजार में सीधे ग्राहकों को बेचने की तैयारी में है। यह फोन गूगल अपनी वेबसाइट के जरिए 530 डॉलर में बेचेगा।
इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी मोटाई 11.5 मिलीमीटर और वजन 130 ग्राम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications