ऑटो एक्सपो : बेहतर सड़कों का विकास जरूरी : कमलनाथ
कमलनाथ ने यहां 10वें ऑटो एक्सपो के उद्घाटन के दौरान कहा, "हमारे यहां सड़कों पर हर मिनट पर एक दुर्घटना घट रही है और हर साढ़े चार मिनट पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो रही है। यह स्वीकार्य नहीं है। हमें अबाध यात्रा और समग्र विकास के लिए अपने सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की आवश्यकता है।"
कमलनाथ ने कहा कि अधोसंरचना विकास से जुड़े ठेकेदारों और अन्य लोगों को ऐसी नई तकनीक अपनानी होगी, जिससे कम अवधि में अधिक काम संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो उदारीकरण से प्रभावित नहीं हुआ है। हमारे पास बेहतर तकनीक होनी चाहिए ताकि हम प्रतिदिन 20 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रख सकें। हमारे पास संसाधन और कोष तो हैं लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें तकनीक अपनानी होगी।"
फिलहाल सरकार प्रतिदिन लगभग नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण कर पा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications