हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर बोधगया में दलाई लामा से मिले (लीड-1)
बौद्घ संप्रदाय के महान पवित्र तीर्थस्थल बोधगया में गेर ने दलाईलामा के प्रवचन भी सुने। गेर ने विश्व शांति तथा बोधगया क्षेत्र को शाकाहारी क्षेत्र घोषित करने की मांग के समर्थन में निकाले गए मोमबती जुलूस में भी अन्य बौद्घ भिक्षुओं और लामाओं की तरह भाग लिया।
इधर, एक अधिकारी के मुताबिक बोधगया में गेर सामान्य नागरिक की तरह रह रहे हैं और दलाई लामा को सुन रहे हैं। तिब्बती मठ के एक अधिकारी ने बताया कि गेरे पांच दिन तक तिब्बती बौद्ध आध्यात्मिक नेता का प्रवचन सुनेंगे।
उल्लेखनीय है कि दलाई लामा छह दिवसीय बोधगया प्रवास के दौरान सोमवार से हैं। इस दौरान प्रतिदिन को बौद्व भिक्षुओं और लामाओं को प्रवचन दे तथा शिक्षा दे रहे हैं। इस प्रवचन में सैकड़ों लोग प्रतिदिन भाग ले रहे हैं। इस दौरान दलाईलामा ने करीब 1500 वर्ष पूर्व निर्मित महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications