महत्वपूर्ण फैसलों से पहले केंद्र को राज्यों की सहमति लेनी चाहिए : बरनाला
बरनाला ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, "देश के तेज गति से विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए विभिन्न आर्थिक सुधारों का मैं समर्थन करता हूं लेकिन साथ ही यह भी कहना चाहता हूं कि केंद्र सरकार को सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर राज्य सरकारों से वार्ता करनी चाहिए और उसके बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए। केंद्र सरकार यदि ऐसा करती है तो यही लोकतंत्र के प्रति सच्ची भावना होगी।"
ज्ञात हो कि हाल के दिनों में केंद्र सरकार ने समुद्री मछुआरों संबंधी नियामक व प्रबंधन कानून तथा गóो की खरीद की प्रक्रिया संबंधी कानून में सुधार किया था जिसका कि प्रदेश के मछुआरों व किसानों ने विरोध किया था।
बरनाला ने कहा, "यह सरकार केंद्र सरकार से आग्रह करती है कि उसे ऐसा कोई भी कानून नहीं लागू करना चाहिए जिससे मछुआरों के हित प्रभावित हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications