अलगाववादियों पर लाठीचार्ज की निंदा
पुलिस ने जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के दर्जनों नेताओं पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में मंगलवार को उस समय लाठियां बरसाई, जब वे उस क्षेत्र में जरदारी के दौरे का विरोध कर रहे थे, जो भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का एक विषय है।
लंदन से बुधवार को ईमेल के जरिए आईएएनएस को भेजे गए जेकेएलएफ के एक बयान में कहा गया है, "विवादित क्षेत्र में जरदारी के दौरे का विरोध करने के लिए हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता मुजफ्फराबाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अन्य हिस्सों में मंगलवार को जमा हुए थे।"
बयान में कहा गया है, "हम मुजफ्फराबाद में अपने नेताओं पर भारी लाठी चार्ज और उनकी गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications