ज्योति बसु की हालत में मामूली सुधार, पर स्थिति चिंताजनक (लीड-3)
ज्ञात हो कि गत बुधवार को सुबह बसु की तबीयत और बिगड़ गई थी। एमआरआई अस्पताल में बसु की चिकित्सा के लिए गठित छह सदस्यीय चिकित्सों का दल लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है। वह निमोनिया से पीड़ित हैं। उन्हें पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चिकित्सकों के दल द्वारा शाम को जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, "बसु की हालत अभी भी चिंताजनक है। हम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। सुबह के मुकाबले हमने उनके स्वास्थ्य में मामूली व सकारात्मक सुधार पाया है।"
सकारात्मक सुधार के बारे में विस्तार से पूछे जाने पर चिकित्सकों ने कहा, "उनके मूत्र के नमूनों से हमें यह संकेत मिले हैं। कुछ हद तक उनका रक्त चाप भी नियंत्रित है।"
सांस लेने में हो रही तकलीफ के बाद आज सुबह उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इस बीच, नेताओं के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है। माकपा के अमिताभ नंदी और रोबिन दास, कोलकाता के पूर्व मेयर सुब्रत मुखर्जी तथा तृणमूल कांग्रेस के सांसद सोमेन मित्रा बसु के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।
निमोनिया के कारण बसु (95 वर्ष) को पिछले हफ्ते कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वर्ष 1914 में कोलकाता में जन्में बसु जून 1977 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे। स्वास्थ्यगत कारणों से उन्होंने नवंबर 2000 में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।
माकपा के संस्थापक सदस्यों में से एक बसु का वर्ष 1996 में प्रधानमंत्री बनना तय था लेकिन पार्टी ने इस प्रस्ताव पर वीटो कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications