नीला गुंबद के पास रेलवे का निर्माण कार्य रूका

पिछले सप्ताह इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इनटैक) ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के समक्ष इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी। एएसआई संस्कृति मंत्रालय के तहत काम करता है। इस शिकायत के बाद संस्कृति मंत्रालय ने उत्तरी रेलवे को कारण बताओ नोटिस भेजा था।

इनटैक के योगेन नारायण ने आईएएनएस को बताया कि उनके कुछ संरक्षणकर्ताओं ने नीला गुंबद के पास रेलवे के बुल्डोजरों को देखा। ये निर्माण कार्य में लगे हुए थे। किसी ऐतिहासिक धरोहर के 100 मीटर के दायरे में निर्माण निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। इससे स्मारक को खतरा हो सकता है।

नारायण कहते हैं कि इसके बाद उन लोगों ने एएसआई के समक्ष शिकायत दर्ज की। इस पर संस्कृति मंत्रालय ने उत्तरी रेलवे को कारण बताओ नोटिस भेजा। इसके बाद उत्तरी रेलवे के चेयरमैन के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया।

नीला गुंबद के पास निर्माण कार्य प्राचाीन धरोहरों एवं ऐतिहासिक स्थलों व अवशेष कानून, 1959 (एएमएएसआर) के प्रावधानों का उल्लंघन है।

नीला गुंबद हुमायू्ं के मकबरे से लगी हुई पूर्वी दीवार के बाहर की तरफ स्थित है। ऐसी मान्यता है कि यहां अब्दुर्रहीम खान खाना के सहायक फहीम खान की कब्र है। फहीम, जहांगीर के शासनकाल में यहां रहते थे और उनकी मृत्यु 1626 ईस्वी में हुई थी। इस इमारत की गुंबद का रंग नीला है, इसलिए इसे नीला गुंबद के नाम से जाना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+