बादल ने आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त से मुलाकात की
बादल ने आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त से ऐसे समय में मुलाकात की है, जब हाल के दिनों में दो पंजाबी युवकों की आस्ट्रेलिया में हत्या कर दी गई है।
मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने कहा, "प्रतिनिधिमंडल ने आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त से नई दिल्ली में मुलाकात की और इस मामले को आस्ट्रेलिया की सरकार के साथ सर्वोच्च स्तर पर उठाए जाने के लिए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।"
प्रवक्ता ने कहा कि उच्चायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले को अपनी सरकार के साथ प्राथमिकता से उठाएंगे। उच्चायुक्त ने कहा कि आस्ट्रेलियाई सरकार भारतीय चिंताओं से पूरी तरह वाकिफ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications