बांग्लादेश की नदी को गाद से मुक्ति दिलाएगा भारत
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में 300 से अधिक नदियां वर्षों से गाद जमा होने की समस्या की गिरफ्त में हैं। इन नदियों में वर्षो से कीचड़-गाद जमा होने के कारण जल प्रवाह प्रभावित हो रहा है और प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है।
बांग्लादेश आंतरिक जल परिवहन प्राधिकार की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक गाद जमा होने के कारण 2,600 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जल प्रवाह क्षेत्र निष्क्रिय हो गया है।
भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की सचिव स्तर की बातचीत में इस आशय का फैसला लिया गया। इस बातचीत के एजेंडे में तीस्ता नदी के जल के बंटवारे का मसला भी उठा। बांग्लादेश का यह नजरिया रहा है कि भारत साझा नदियों के प्रवाह को सहज बनाए रखने में भरपूर सहयोग दे।
प्रधानमंत्री शेख हसीना इस मसले पर भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी बातचीत करेंगी। यूं तो दोनों देशों के बीच इस मसले पर पूरी सहमति नहीं बनी है, पर दोनों को उम्मीद है कि मतभेद सुलझा लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications