दलाई लामा से बोध गया में मिले रिचर्ड गेरे
तिब्बती मठ के एक अधिकारी ने बताया कि गेरे पांच दिन तक तिब्बती बौद्ध आध्यात्मिक नेता का प्रवचन सुनेंगे।
मठ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गेरे सोमवार शाम को बोध गया पहुंचे। वह बिल्कुल सामान्य भक्त की तरह ही वहां रह रहे हैं। वह महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने और प्रवचन सुनने में इन दिनों व्यस्त हैं।
दलाई लामा के नजदीकी एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गेरे यहां दलाई लामा के मात्र भक्त हैं न कि हॉलीवुड सितारा।
बोध गया में दलाई लामा का प्रवचन सुनने के लिए हजारों तिब्बती और विदेशी यहां पहुंचे हैं। मंगलवार से शुरू हुआ यह प्रवचन पांच दिनों तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications