दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 3 और मरे, मृतकों की संख्या 76 हुई
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की सहायक नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि यह मौतें पिछले साल दिसम्बर में 8 से 14 तारीख के बीच जयपुर गोल्डन अस्पताल में हुई थी।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर थोड़ा भ्रम था, लेकिन अस्पताल ने पूरा विवरण भेज मौतों की पुष्टि कर दी है।
दिल्ली में बुधवार को स्वाइन फ्लू संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर स्वाइन फ्लू से संक्रमितों की संख्या 9,508 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications